सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी की मांग को लेकर एकजुट हुए किसान, मनियारी में हुई बैठक
फोटो-6 किसानों की बैठक में उपस्थित भूमि बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोग. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के विरोध में 9 अगस्त को पुनौरा में विशाल किसान महापंचायत होगी। किसान अपनी जमीन बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
Farmers Protest News: सीतामढ़ी जिले में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की वापसी और किसानों की कृषि योग्य भूमि को बचाने की मांग को लेकर 9 अगस्त को पुनौरा में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. महापंचायत की तैयारियों को लेकर भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मनियारी पंचायत सरकार भवन में गोविंद फंदह, मनियारी और खैरवा गांव के किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता रामसागर ठाकुर ने की. बैठक में उपस्थित किसानों ने अपनी पुरखों की जमीन किसी भी कीमत पर न देने का सामूहिक संकल्प लिया.
'जान दे देंगे, पर पुरखों की जमीन नहीं देंगे'
बैठक में वक्ताओं ने सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट की कड़े शब्दों में निंदा की.
- रोजी-रोजी पर हमला: वक्ताओं ने कहा कि यह प्रोजेक्ट किसानों की जीवन भर की कमाई और आजीविका पर सीधा हमला है.
- लैंड पुलिंग का विरोध: आरोप लगाया गया कि सरकार बिना किसानों की सहमति के 45% जमीन जबरन लेने और जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है.
- उद्योगों पर जोर: किसानों की मांग है कि सरकार पहले शहर और गांवों का विकास करे और नए उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार दे, जिससे टाउनशिप खुद विकसित होगी.
गांवों में जनसंपर्क के लिए बनी 7 सदस्यीय टीम
महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई.
- टीम का गठन: योगेंद्र प्रसाद यादव के संयोजन में 7 सदस्यीय टीम बनाई गई है.
- गांवों का दौरा: यह टीम सांखी, मठवा, मारर, भगवानपुर, अन्हारी, परशुरामपुर, रेवासी और पकडी गांवों में जाकर किसानों को एकजुट करेगी.
बैठक में प्रेमचन्द्र सिंह, शिवचंद्र यादव, विश्वनाथ राय, उपेंद्र राय और कैलाश पासवान समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: प्रेमचंद जयंती पर जानकी विद्या निकेतन में गूंजे विचार, छात्रों को मिलेंगे प्रशस्ति पत्र
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए