माधव चौधरी के नामांकन का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

माधव चौधरी के नामांकन का रास्ता साफ — कोर्ट से नामांकन दाखिल करने की मिली अनुमति सीतामढ़ी : जिले के चोरौत प्रखंड के बर्री बेहटा गांव निवासी माधव चौधरी के विस चुनाव में नामांकन दाखिल करने का रास्ता साफ हो गया है. स्थानीय व्यवहार न्यायालय से श्री चौधरी को नामांकन दाखिल करने की अनुमति मिल […]

विज्ञापन

माधव चौधरी के नामांकन का रास्ता साफ — कोर्ट से नामांकन दाखिल करने की मिली अनुमति सीतामढ़ी : जिले के चोरौत प्रखंड के बर्री बेहटा गांव निवासी माधव चौधरी के विस चुनाव में नामांकन दाखिल करने का रास्ता साफ हो गया है. स्थानीय व्यवहार न्यायालय से श्री चौधरी को नामांकन दाखिल करने की अनुमति मिल गयी है. बताया गया है कि श्री चौधरी सुरसंड विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल करेंगे. फिलहाल वे बक्सर जेल के कैदी हैं. श्री चौधरी को करीब एक वर्ष पूर्व सीतामढ़ी मंडल कारा से केंद्रीय कारा, बक्सर स्थानांतरित किया गया था. सूत्रों ने बताया कि अपने अधिवक्ता के माध्यम से श्री चौधरी कोर्ट में आवेदन देकर विस चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अनुमति मांगे थे. कोर्ट ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को इस मामले पर निर्णय लेने को कहा था. बाद में डीएम ने कोर्ट को पत्र भेज अपने स्तर से हीं निर्णय लेने का आग्रह किया, जिसके आलोक में कोर्ट द्वारा श्री चौधरी को नामांकन करने की हरी झंडी दे दी गयी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोर्ट ने जेल अधीक्षक को यह निर्देश दिया गया है कि वे निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का परचा दाखिल करने के लिए माधव चौधरी को उपस्थित कराने की व्यवस्था करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन