सुनील के साथ जनाधार, जीत तय : डॉ रघुवंश

Updated:
विज्ञापन

सुनील के साथ जनाधार, जीत तय : डॉ रघुवंश फोटो नंबर-17, मंचासीन डॉ रघुवंश प्रसाद व प्रत्याशी सुनील समेत अन्य डुमरा : सीतामढ़ी विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुनील कुमार के नामांकन के बाद शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा के मैदान में एक जनसभा का आयोजन उनके समर्थन में किया गया. जिसमें पूर्व […]

विज्ञापन

सुनील के साथ जनाधार, जीत तय : डॉ रघुवंश फोटो नंबर-17, मंचासीन डॉ रघुवंश प्रसाद व प्रत्याशी सुनील समेत अन्य डुमरा : सीतामढ़ी विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुनील कुमार के नामांकन के बाद शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा के मैदान में एक जनसभा का आयोजन उनके समर्थन में किया गया. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद यह कहना गलत नही होगा कि जनता का रूख अब एक बार फिर 1995 के तर्ज पर है. बिहार में महागंठबंधन की जीत तय है. सरकार बनने पर बिहार के हर घर में बिजली, पूरे परिवार को नल व जल, स्वास्थ्य व सड़क की सुविधा सभी मुहल्ला व टोला में उपलब्ध करायी जायेगी. महागंठबंधन का घोषणा पत्र तत्परता के साथ लागू किया जायेगा. कहा कि, खासतौर पर सीतामढ़ी विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुनील के साथ जनाधार है, उनकी जीत तय है. जनसंपर्क अभियान के दौरान सुनील की लोकप्रियता सभी वर्ग के लोगों के बीच देखी जा रही है. सुनील के मृदुल स्वभाव व उनके समाजसेवी की चर्चा गांव-गांव में की जा रही है. लोगों ने सुनील को जीताने का मन बना लिया है. मौके पर पूर्व सांसद सीताराम यादव, नवल किशोर राय, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, विधान पार्षद दिलीप राय व निवर्तमान विधायक डॉ रंजु गीता समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन