स्कूली बच्चों व शक्षिकों का नेत्र परीक्षण

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों व शिक्षकों का नेत्र परीक्षण — लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम– फतेहपुर मवि के दो सौ छात्र-छात्राओं की हुई जांच– अध्यक्ष डॉ प्रतिमा ने कहा, जरूरतमंदों को देंगे चश्मासीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में दृष्टि सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मवि फतेहपुर में स्कूली बच्चों […]

विज्ञापन

स्कूली बच्चों व शिक्षकों का नेत्र परीक्षण — लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम– फतेहपुर मवि के दो सौ छात्र-छात्राओं की हुई जांच– अध्यक्ष डॉ प्रतिमा ने कहा, जरूरतमंदों को देंगे चश्मासीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में दृष्टि सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मवि फतेहपुर में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों का नेत्र परीक्षण किया गया. मौके पर दो सौ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के आंखों की जांच की गयी. क्लब की अध्यक्ष डॉ प्रतिमा शाह ने बताया कि पूरे सप्ताह सभी वर्गों व आयु के 735 लोगों के नेत्र की जांच की गयी. जांच के दौरान जिनके आंखों में समस्या पायी गयी है, उन्हें चश्मा दिया जायेगा. इनमें 138 बच्चों के आंखों में खराबी पायी गयी है. क्लब के सचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि चार अक्तूबर से यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया गया है. सभी बच्चों को फिर से तीन महीने बाद आंखों की जांच की जायेगी. रिजन चेयरपर्सन डॉ केएन गुप्ता ने कहा कि नेत्र दृष्टि से प्रभावित सभी लोगों को चश्मा दिया जायेगा. कार्यक्रम प्रभारी लायन लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि पूरे सप्ताह ऑपथेलनिक ऑफिसर अनिल कुमार ने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया. डॉ शंकर प्रसाद खेतान ने विशेष रुप से अनिल कुमार के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर उमेश प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ सुरेश कुमार, संजय मिश्रा, सीमा सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन