वोटरों को जागरूक करने को बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन

वोटरों को जागरूक करने को बाइक रैली फोटो नंबर-13, बोखरा की रैली में शामिल सरकारी कर्मी, 16, पुपरी की रैली में शामिल सेविका, शिक्षक व अन्यपुपरी : विस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग के तत्वावधान में शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के […]

विज्ञापन

वोटरों को जागरूक करने को बाइक रैली फोटो नंबर-13, बोखरा की रैली में शामिल सरकारी कर्मी, 16, पुपरी की रैली में शामिल सेविका, शिक्षक व अन्यपुपरी : विस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग के तत्वावधान में शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी सेविका व बच्चे शामिल हुए. अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के अलावा मुख्य सड़कों व चौक-चौराहा होते हुए प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान वोटरों से एक नवंबर को वोट गिराने के बाद हीं कोई काम करने के लिए प्रेरित किया गया. रैली में पर्यवेक्षिका कृष्णा कुमारी, सेविका ममता झा, रेखा देवी, दुर्गा कुमारी, संगिता देवी व किरण देवी समेत अन्य शामिल थी. इधर मध्य विद्यालय गाढ़ा उर्दू की प्रधान शिक्षिका कौशल आरा के नेतृत्व में भी जागरूकता रैली निकाली गयी. उधर, बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा के निर्देश डीपीएस के निदेशक डॉ आरएच उजाला के नेतृत्व में रैली निकालने के साथ ही वोटरों को जागरूक करने के लिए परची का भी वितरण किया गया. मौके पर शिक्षक मनीष मिश्रा, राशिद खान, अनिल कुमार व भारती कुमारी समेत अन्य शामिल हुए. बोखड़ा प्रखंड में बीइओ रामवृक्ष सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी बाइक रैली में शिक्षक, सेविका, आशा, रोजगार सेवक, डीलर, साक्षरता प्रेरक, विकास मिश्र व पंचायत सचिव शामिल हुए. बुधनगरा व मेहसौथा पंचायत में रैली निकाल वोटरों को वोट के महत्व से अवगत कराया गया. बीइओ श्री सिंह ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में प्रखंड के सामर गांव के बूथ पर मतदान का प्रतिशत सबसे कम रहा था. इसी कारण इस गांव में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रैली में बेबी कुमारी, मो नौशाद, रामकिशोर पासवान, पंकज किशोर पवन, विपिन मिश्रा, गुड्डू यादव व राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन