राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-16, 19, 23 व महिला खिलाडि़यों के चयन के लिए आगामी चार से सात फरवरी तक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. सीतामढ़ी डिस्ट्रीक क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिलास्तर पर भी एक चयन प्रतियोगिता का […]
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-16, 19, 23 व महिला खिलाडि़यों के चयन के लिए आगामी चार से सात फरवरी तक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. सीतामढ़ी डिस्ट्रीक क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिलास्तर पर भी एक चयन प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से एक फरवरी तक जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान में होगा.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों को अपने मूल जन्म प्रमाण-पत्र व तीन कलर फोटो के साथ स्थल पर आना अनिवार्य है. इसके लिए एक चयन समिति का गठन कर अखिलेश कुमार को अध्यक्ष व कृष्ण रंजन वर्मा, रीतेश कुमार सिंह व रिंकु सिंह को मनोनीत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










