नेपाली बस से 10 हजार का गुटखा जब्त

Published at :28 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाली बस से 10 हजार का गुटखा जब्त

सुरसंड : नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आ रही एक बस नंबर एएस 03- एसी 3301 को भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर रोक कर जांच की गयी तो उसमें से 77 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद हुआ. भिट्ठा एसएसबी कैंप के इंचार्ज एसएन वर्मा के नेतृत्व में जवान तेली, धीरज, प्रदीप, मिथुन, दीपक, रमेश व विशाल ने […]

विज्ञापन

सुरसंड : नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आ रही एक बस नंबर एएस 03- एसी 3301 को भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर रोक कर जांच की गयी तो उसमें से 77 पैकेट नेपाली गुटखा बरामद हुआ.

भिट्ठा एसएसबी कैंप के इंचार्ज एसएन वर्मा के नेतृत्व में जवान तेली, धीरज, प्रदीप, मिथुन, दीपक, रमेश व विशाल ने सोनबरसा से लाये गये स्वान दस्ता की मदद से बस की तलाशी ली. सफेद रंग के एक बोरे से 77 पैकेट गुटखा बरामद हुआ. गुटखा नेपाल के लुम्बिनी का बना हुआ है.

जवानों ने चालक विजय नाथ मंडल व खलासी अरुण कुमार व सभी पैसेंजर से गुटखा के बारे में पूछताछ की तो सभी ने गुटखा से कोई सरोकार होने से इनकार किया. बता दें कि इससे पूर्व नौ जनवरी को 240 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन