खेलकूद प्रतियोगिता में सफल बच्चे पुरस्कृत

— मवि यदुपट्टी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन– प्रमुख व बीडीओ ने किया शिक्षकों के बीच डायरी का वितरण चोरौत : प्रखंड के मध्य विद्यालय यदुपट्टी सिमरी में छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एक हजार मीटर दौड़, कुरसी दौड़, सामान्य ज्ञान व संगीत प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, […]
— मवि यदुपट्टी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन– प्रमुख व बीडीओ ने किया शिक्षकों के बीच डायरी का वितरण चोरौत : प्रखंड के मध्य विद्यालय यदुपट्टी सिमरी में छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एक हजार मीटर दौड़, कुरसी दौड़, सामान्य ज्ञान व संगीत प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमश: नितेश कुमार, मंजु कुमारी, राखी कुमारी, छोटी कुमारी, दीपक राम, शत्रुघ्न कुमार, छोटी कुमारी, रिया कुमारी, पंचानन कुमार, विवेक कुमार, राखी कुमारी, हीरा कुमारी व वर्षा कुमारी को प्रमुख संजय कुमार ठाकुर, बीडीओ भोला प्रसाद सिंह व बीइओ बिंदा राम ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. साथ हीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य बच्चों को मेहनत के बल पर आगे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. बाद में प्रमुख श्री ठाकुर, बीडीओ श्री सिंह व बीइओ श्री राम ने संयुक्त रूप से संकुल स्तरीय शिक्षकों के बीच डायरी का वितरण किया. मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय, सीआरसीसी उदय मिश्र, ललन मंडल, शिक्षक अरुण कुमार चौधरी, साधना कुमारी, अर्चना कुमारी, राम विलोचन चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










