निर्धारित रूट का उल्लंघन कर प्रतिमा विसर्जन

Published at :25 Jan 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित रूट का उल्लंघन कर प्रतिमा विसर्जन

परिहार : स्थानीय हाइस्कूल में मां सरस्वती की पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान रूट का उल्लंघन किया गया. बता दे कि प्रशासन के स्तर से प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी पूजा समितियों को रूट का लाइसेंस दिया गया था. साथ ही यह हिदायत दी गयी थी कि रूट का उल्लंघन करने वालों पर […]

विज्ञापन

परिहार : स्थानीय हाइस्कूल में मां सरस्वती की पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान रूट का उल्लंघन किया गया. बता दे कि प्रशासन के स्तर से प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी पूजा समितियों को रूट का लाइसेंस दिया गया था. साथ ही यह हिदायत दी गयी थी कि रूट का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. बावजूद हाइस्कूल में पूजा करने वाले बच्चे रूट का उल्लंघन कर मसजिद रोड से प्रतिमा ले जाने लगे. एक विशेष समुदाय के लोगों ने प्रतिमा ले जाने से रोका भी. बावजूद जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक प्रतिमा को ले जाया जा चुका था. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि रूट का उल्लंघन किया गया है. अगले वर्ष से संबंधित को सरस्वती पूजा करने का लाइसेंस नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन