डुमरा मैदान में डीएम करेंगी झंडोत्तोलन

फोटो नंबर-34 एक दुकान पर बिक रहा तिरंगा झंडा, 36 स्टेशन पर जांच करती पुलिससीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. मुख्य झंडोत्तोलन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होना है. वहां पर एसपी के साथ परेड की सलामी लेने के बाद डीएम डा प्रतिमा झंडोत्तोलन करेंगी. कार्यक्रम […]
फोटो नंबर-34 एक दुकान पर बिक रहा तिरंगा झंडा, 36 स्टेशन पर जांच करती पुलिससीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. मुख्य झंडोत्तोलन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होना है. वहां पर एसपी के साथ परेड की सलामी लेने के बाद डीएम डा प्रतिमा झंडोत्तोलन करेंगी. कार्यक्रम स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये है. नगर पंचायत की ओर से कार्यक्रम स्थल के साथ ही डुमरा के सभी वार्डों की साफ-सफाई करायी गयी है. कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल बनाया गया है. विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. — स्टेशन पर चेकिंग अभियान इधर, गणतंत्र दिवस को ले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. मेटल डिडेक्टर से ट्रेन की बोगी के अलावा टिकट काउंटर समेत अन्य स्थानों पर जांच की गयी. यात्रियों के बैग की भी जांच की गयी. जांच में आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम व जीआरपी प्रभारी इमरान आलम के अलावा पुलिस बल शामिल थे. श्री राम ने बताया कि कमांडेंट कुमार निशांत के निर्देश पर यह सब कार्रवाई की जा रही है. इधर, श्री आलम ने बताया कि सीतामढ़ी-रक्सौल एवं सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर पेट्रोलिंग की जा रही है. ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










