भूमि विवाद में तीन जख्मी, रोड़ेबाजी

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भौ-प्रसाद गांव में शनिवार को भूमि विवाद में तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के मो ओली, भाई मो तमन्ने एवं दूसरे पक्ष के मो अलताफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रोड़ेबाजी भी की. नगर […]
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के भौ-प्रसाद गांव में शनिवार को भूमि विवाद में तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के मो ओली, भाई मो तमन्ने एवं दूसरे पक्ष के मो अलताफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रोड़ेबाजी भी की. नगर थाने की पुलिस ने जख्मी का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहला पक्ष के मो ओली ने मो सुफैद, मो अबुलैस, मो खुरशैद, मो निराले, मो उजाले, मो उबैद, मो इमरैज को आरोपित किया है. दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










