प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण

Published at :22 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण

सीतामढ़ी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्थानीय गोयनका कॉलेज परिसर में ‘स्वामी विवेकानंद छात्रा पुरस्कार’ निबंध प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो गगन कुमार, नगर अध्यक्ष प्रो अमित कुमार, दिग्विजय नारायण सिंह, जिला संयोजक अनीष कुमार सिंह एवं नितेश भारद्वाज ने संयुक्त रुप से दीप […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्थानीय गोयनका कॉलेज परिसर में ‘स्वामी विवेकानंद छात्रा पुरस्कार’ निबंध प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो गगन कुमार, नगर अध्यक्ष प्रो अमित कुमार, दिग्विजय नारायण सिंह, जिला संयोजक अनीष कुमार सिंह एवं नितेश भारद्वाज ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में सुसाक्षी गुप्ता को प्रथम, रश्मि लता को द्वितीय एवं पूजा कुमारी, प्रमीला कुमारी एवं आरती राय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. द्वितीय निबंध ‘दहेज प्रथा’ पर अदिति रंजन को प्रथम, सुप्रिया कुमारी को द्वितीय एवं सादाफ अबसार को तृतीय पुरस्कार मिला. तृतीय निबंध भारतीय संस्कृति पर रिचा कृष्णा को प्रथम, प्रियंका कुमारी को द्वितीय एवं श्वेता सुमन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रो गगन कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रो अमित कुमार ने किया, जबकि मणि कांत झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में नितेश कुमार गुड्डू, चुनचुन सिंह, राघवेंद्र कुमार यादव, आनंद शाही, रितेश रंजन, कुणाल कुमार, ब्यूटी, एकता, दीपिका, रिया समेत दर्जनों छात्र-छात्रा एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन