29छात्र-छात्राओं को मिली राशि

Published at :21 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
29छात्र-छात्राओं  को मिली राशि

सीतामढ़ी : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय यमुना बराही में विधायक दिनकर राम की अध्यक्षता में कक्षा नौ के 29 छात्र-छात्राओं के बीच 2500 रुपये की दर से साइकिल राशि का वितरण किया गया. साथ ही 11 छात्राओं के बीच पोशाक योजना के तहत एक हजार व 1800 की दर से प्रति छात्रा छात्रवृत्ति राशि वितरित […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय यमुना बराही में विधायक दिनकर राम की अध्यक्षता में कक्षा नौ के 29 छात्र-छात्राओं के बीच 2500 रुपये की दर से साइकिल राशि का वितरण किया गया. साथ ही 11 छात्राओं के बीच पोशाक योजना के तहत एक हजार व 1800 की दर से प्रति छात्रा छात्रवृत्ति राशि वितरित की गयी. मौके पर प्रधानाध्यापिका विमला कुमारी ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से राशि का सदुपयोग करने की अपील की. मौके पर शिक्षक महेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, राकेश कुमार रौशन, समरेंद्र कुमार, चंदा कुमारी व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष माघवेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन