12 पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी का आदेश

नानपुर/सीतामढ़ी : सहकारिता बैंक के एमडी ने बैंक की पुपरी शाखा के प्रबंधक को पुपरी अनुमंडल क्षेत्र के 12 पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. बताया गया है कि इन पैक्स अध्यक्षों पर बैंक के ऋण का पैसा बकाया है. धान खरीद के लिए पैसे दिये गये थे, जिसे अब […]
नानपुर/सीतामढ़ी : सहकारिता बैंक के एमडी ने बैंक की पुपरी शाखा के प्रबंधक को पुपरी अनुमंडल क्षेत्र के 12 पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. बताया गया है कि इन पैक्स अध्यक्षों पर बैंक के ऋण का पैसा बकाया है. धान खरीद के लिए पैसे दिये गये थे, जिसे अब तक नहीं लौटाया गया है. इसकी पुष्टि शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने की है. — इन पर होगी प्राथमिकी चकौती पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर पर 75576 रुपये, कुरहर पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद गैर पर 431229 रुपया बकाया है. मदारीपुर अध्यक्ष नेसार अहमद पर 2.79 लाख, माधोपुर अध्यक्ष अशोक कुंवर पर 221226 रुपये, पटदौरा अध्यक्ष प्रवीण कुमार पर 670267, मधुबन बसहां पश्चिमी अध्यक्ष सुरेंद्र राय पर 747388, वाजितपुर अध्यक्ष बसंत कुमार पर 747344, मधुबन बसहां पूर्वी अध्यक्ष परवेज आलम पर 840332, वनगांव दक्षिणी के सुधीर कुंवर पर 76093, हुमायुंपुर के वरुण श्रीवास्तव पर 497939, यदूपट्टी के श्याम कुमार चौधरी 687056 व झझिहट के रामचंद्र मंडल पर 351286 रुपये बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










