भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरना

फोटो नंबर-13 धरना देते जदयू कार्यकर्ता सोनबरसा : प्रखंड कार्यालय परिसर में जदयू ने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रेवी चंद्र महतो ने की. भारत सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ यह धरना दिया गया. नेताओं ने केंद्र सरकार से बिल को वापस लेने, सिंचाई योजना को लागू करने, मनरेगा से कृषि कार्यों […]
फोटो नंबर-13 धरना देते जदयू कार्यकर्ता सोनबरसा : प्रखंड कार्यालय परिसर में जदयू ने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रेवी चंद्र महतो ने की. भारत सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ यह धरना दिया गया. नेताओं ने केंद्र सरकार से बिल को वापस लेने, सिंचाई योजना को लागू करने, मनरेगा से कृषि कार्यों को जोड़ने, कृषि को उद्योग से जोड़ने, इंदिरा आवास योजना व मनरेगा के तहत कटौती की गयी राशि को वापस करने आदि की मांग की गयी. मौके पर पार्टी के तरूण कुमार, गुलाम हैदर खां, कैलाश राम, राम प्रित राय, शिव शंकर यादव, प्रेम शीला देवी, राजीव राम, जयाउद्दीन खां व जय नारायण साह समेत अन्य मौजूद थे. बाजपट्टी में भी धरना बाजपट्टी : भूमि अधिग्रहण बिल पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों के समर्थन में जदयू के प्रखंड किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिंदु ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया गया. बाद में प्रखंड कार्यालय को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर देवेंद्र झा, विशेश्वर राय, मनोज कुमार सिंह, चंद्रदेव राय, घनश्याम प्रसाद, रामनरेश राय, अवधेश राय व सुखदेव राय समेत अन्य मौजूद थे. इधर भाकपा माले ने भी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय में धरना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










