एक वार्ड के 90 को राशन कार्ड नहीं

Published at :20 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
एक वार्ड के 90 को राशन कार्ड नहीं

फोटो नंबर- 2 प्रदर्शन करते लोग बोखड़ा : प्रखंड के बनौल गांव के वार्ड नंबर चार के 90 लोगों को राशन कार्ड नहीं मिल सका है. फलत: इन लोगों को डीलर से न तो राशन मिल रहा है और न केरोसिन. राशन के अभाव में गरीबों के समक्ष पेट भरने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 2 प्रदर्शन करते लोग बोखड़ा : प्रखंड के बनौल गांव के वार्ड नंबर चार के 90 लोगों को राशन कार्ड नहीं मिल सका है. फलत: इन लोगों को डीलर से न तो राशन मिल रहा है और न केरोसिन. राशन के अभाव में गरीबों के समक्ष पेट भरने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. कई बार शिकायत करने के बावजूद राशन कार्ड नहीं मिला तो उक्त लोगों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया. कार्यालय के गेट को जाम कर दिया गया. — मुखिया ने की अनुशंसा राशन कार्ड से वंचित मो हुसैनी राइन, जावेद राइन, कैलाश सहनी व बीरछी सहनी समेत 90 लोग आवेदन के साथ प्रखंड कार्यालय आये थे. आवेदन पर मुखिया गीता देवी व पंसस जुही खानम की भी अनुशंसा है. उक्त लोगों का कहना था कि प्रखंड कार्यालय से समस्या का समाधान नहीं होने पर जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. बीडीओ के मुख्यालय में नहीं रहने के कारण प्रधान लिपिक विनोद कुमार ने उक्त लोगों से आवेदन प्राप्त कर लिया और आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन