38 दिवसीय विष्णु महायज्ञ को कलश शोभायात्रा

रीगा : प्रखंड की सहवाजपुर पंचायत के बेला गांव में 38 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है. मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यज्ञ कर्ता रघुनंदन दास के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में 5000 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. कलश यात्रा के मिल बाजार पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में […]
रीगा : प्रखंड की सहवाजपुर पंचायत के बेला गांव में 38 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है. मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यज्ञ कर्ता रघुनंदन दास के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में 5000 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई.
कलश यात्रा के मिल बाजार पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में व्यवसायियों व आम जनता ने स्वागत किया. स्थानीय रामदेव महतो, रामबाबू गुप्ता, लालजी महाजन, रामेश्वर पूर्वे, संतोष कुमार, चंदन कुमार व राम विनय समेत अन्य ने कंन्याओं के बीच फल का वितरण किया. — पांच पंडलों में होगा कीर्तन श्री दास ने बताया कि यज्ञ स्थल पर पांच पंडालों में लगातार 38 दिनों तक श्रीराम नाम जाप कीर्तन चलेगा. सैकड़ों देवी-देवताओं की प्रतिमा बनायी गयी है.
सभी प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. झांकी भी प्रदर्शित की गयी है. एक झांकी में स्वर्ग का दृश्य दिखाया गया है. कलश यात्रा में प्रखंड प्रमुख किरण सिन्हा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मुखिया शिवचंद्र पासवान, पंकज कुमार आनंद, राजकिशोर सिंह व संजय पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










