भाजयुमो ने बनाये 11 हजार सदस्य

सीतामढ़ी : भाजपा के जिला युवा मोरचा के विधानसभा सदस्यता विस्तारक सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष कार्तिकेश झा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई. मौके पर सदस्यता अभियान के तहत बनाये गये सदस्यों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि सदस्यता विस्तारक सदस्यों ने अब तक 11 हजार सदस्य बनाये गये हंै और निर्धारित लक्ष्य […]
सीतामढ़ी : भाजपा के जिला युवा मोरचा के विधानसभा सदस्यता विस्तारक सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष कार्तिकेश झा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई. मौके पर सदस्यता अभियान के तहत बनाये गये सदस्यों की समीक्षा की गयी.
बताया गया कि सदस्यता विस्तारक सदस्यों ने अब तक 11 हजार सदस्य बनाये गये हंै और निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं. क्षेत्रीय प्रभारी सुफल झा ने विस्तार सदस्यों के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए और अधिक सदस्य बनाने को प्रोत्साहित किया.
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामचंद्र सिंह, सुवा मोरचा के जिला प्रभारी मनोज तिवारी, युवा मोरचा के क्षेत्रीय जिला प्रभारी संजीव कुमार पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार उपमन्यु, पूर्व जिलाध्यक्ष नितेश कुमार गुड्डू, विस्तार बलवीर कुमार चुन्नू, रणवीर आनंद, विनोद कुमार, मुन्नी खातून, सुधांशु शेखर झा, विजय कुमार मिश्र, ज्योति कुमार मिश्र, विकास सिंह, केशव कुमार, संजीव चौधरी व संजीव कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










