शिक्षकों ने रणनीति को ले किया वचार-विमर्श

Published at :18 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने रणनीति को ले किया वचार-विमर्श

सीतामढ़ी : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बथनाहा की बैठक बीआरसी भवन में शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें स्नातक प्रोन्नति, संवर्द्धन प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्रशिक्षित मानदेय, अंतरराशि भुगतान, टीइटी द्वारा नियुक्त शिक्षकों का बैंक में खाता खोलने समेत संगठन की अगली रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बथनाहा की बैठक बीआरसी भवन में शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें स्नातक प्रोन्नति, संवर्द्धन प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्रशिक्षित मानदेय, अंतरराशि भुगतान, टीइटी द्वारा नियुक्त शिक्षकों का बैंक में खाता खोलने समेत संगठन की अगली रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. प्रखंड महासचिव नरेंद्र नाथ ठाकुर ने बथनाहा प्रखंड के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं से बैठक में अपनी लंबित मांगों व कार्यों का लिखित विवरण साथ में लाने का अनुरोध किया. उन्होंने सभी को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए निर्णायक बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया. प्रखंड अध्यक्ष रामऔतार सहनी ने कहा यह बैठक वेतनमान की लड़ाई के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन