मांगों को लेकर रसोईया संघ का धरना आज

Published at :16 Jan 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर रसोईया संघ का धरना आज

सुरसंड : स्थानीय मध्य विद्यालय सुरसंड हिंदी में गुरुवार को रसोइया संघ मध्याह्न भोजन की बैठक प्रखंड संयोजक सुमन देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला संयोजक श्यामनंदन चौधरी ने कहा कि रसोईया को प्रतिदिन 27.40 रुपये मजदूरी मिलता है, जो बहुत कम है. उन्होंने बताया वेतन वृद्धि, आकास्मिक अवकाश, विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

सुरसंड : स्थानीय मध्य विद्यालय सुरसंड हिंदी में गुरुवार को रसोइया संघ मध्याह्न भोजन की बैठक प्रखंड संयोजक सुमन देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला संयोजक श्यामनंदन चौधरी ने कहा कि रसोईया को प्रतिदिन 27.40 रुपये मजदूरी मिलता है, जो बहुत कम है. उन्होंने बताया वेतन वृद्धि, आकास्मिक अवकाश, विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा व साल में दो बार पोशाक देने समेत अन्य मांगों को लेकर 17 जनवरी 2015 को जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर कैलसिया देवी, लीला देवी, रेणु देवी, मुन्नी देवी, बबिता देवी, निर्मला देवी व किरण देवी समेत बड़ी संख्या में रसोईया शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन