विभूतिपुर के चिमनी मालिक की गोली मार हत्या

Published at :15 Jan 2015 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
विभूतिपुर के चिमनी मालिक की गोली मार हत्या

मंसूरचक थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई घटना दलसिंहसराय/विभूतिपुर : सीमावर्ती बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना के गौसपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम अपराधियों ने चिमनी मालिक मुरारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेगूसराय की ओर भाग निकले. चिमनी मालिक को जख्मी हालत में […]

विज्ञापन

मंसूरचक थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई घटना

दलसिंहसराय/विभूतिपुर : सीमावर्ती बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना के गौसपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम अपराधियों ने चिमनी मालिक मुरारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेगूसराय की ओर भाग निकले.

चिमनी मालिक को जख्मी हालत में ग्रामीणों ने दलसिंहसराय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना के कमराइन गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह के पुत्र मुरारी सिंह बुधवार शाम अपनी मां को घर छोड़ने के बाद कार से मंसूरचक थाना क्षेत्र के नरवन स्थित चिमनी पर जा रहे थे.

इसी क्रम में समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चार गोली उनके पेट में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हुए और खून से लथपथ मुरारी को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. वैसे ग्रामीणों की मानें तो मुरारी सिंह का चिमनी बुधवार को फूंका जाना था. इसी को लेकर वे अकेले चिमनी जा रहे थे.

सूत्र बताते हैं कि चिमनी जाने के दौरान उन्हें किसी का फोन भी आया था. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन