ePaper

766 मामलों का निबटारा, समझौता राशि के रूप में Rs 2.27 करोड़ जमा

Updated at : 15 Sep 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
766 मामलों का निबटारा, समझौता राशि के रूप में Rs  2.27 करोड़ जमा

जिला जज बजरंगी शरण स्वयं पक्षकारों से लेते रहे मामलों की जानकारी डुमरा कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पतन के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुरू हुआ. राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति व समझौते के आधार पर कुल 766 मामलों का निबटारा किया गया. […]

विज्ञापन

जिला जज बजरंगी शरण स्वयं पक्षकारों से लेते रहे मामलों की जानकारी

डुमरा कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पतन के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुरू हुआ.
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति व समझौते के आधार पर कुल 766 मामलों का निबटारा किया गया. जहां समझौता राशि के रूप में कुल दो करोड़ 27 लाख 12 हजार 710 रुपये जमा किये गये. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व अधिक से अधिक मामलों के निबटारा के लिए प्राधिकर के अध्यक्ष सह जिला जज बजरंगी शरण व सचिव रविंद्र कुमार राय द्वारा कुल 11 बेंचों का गठन किया गया था. गठित सभी 11 बेंचो द्वारा कुल निष्पादित कुल 766 मामलों में विभिन्न बैंकों से संबंधित कुल 699 मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया.
विभिन्न विभागों के मामले सुलझे : बीएसएनएल से संबंधित पांच मामलों का निष्पादन किया गया. जहां समझौता राशि एक लाख 15 हजार 237 रुपये जमा कराये गये. इधर सभी न्यायालयों से संबंधित आपराधिक सुलहनिय वादों में कुल 51 मामलों का निष्पादन किया गया तो वही वाहन दावा वाद के चार मामलों भी निपटाए गए. जिसमे कुल समझौता राशि 13 लाख जमा किया गया तो वही बिजली से संबंधित सात मामलों का भी निष्पादन किया गया. जिसमें समझौता राशि के रूप में एक लाख 66 हजार रुपये जमा किया गया. गठित सभी 11 बेंचो में न्याययिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता व न्यायिक कर्मी मौजूद थे. जहा बेंच संख्या एक में न्यायिक सदस्य के रूप में एडीजे द्वितीय शिव कुमार शुक्ला व रिटेनर अधिवक्ता अनवर हुसैन मौजूद थे.
जहां वाहन दावा वाद, बीमा वाद सत्र सुलहनिय वाद एवं पंजाब नेशनल बैक, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई तो वही बेंच संख्या दो में न्यायिक सदस्य एडीजे षष्टम प्रकाश पासवान व रिटेनर अधिवक्ता संजय कुमार मौजूद थे. जहां परिवार न्यायालय व एसबीआइ से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया तो बेंच संख्या तीन में न्यायिक सदस्य एडीजे सप्तम भूपेंद्र सिंह व रिटेनर अधिवक्ता सुजीत कुमार थे. जहां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर बिहार क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी. इधर बेंच संख्या चार में न्यायिक सदस्य एसीजेएम पंचम ज्योति कुमार व रिटेनर अधिवक्ता सरोज कुमार मौजूद रहे.
विद्युत संबंधित मामले भी सामने आये :
जहां सब जज प्रथम व सब जज पंचम के न्यायालय से संबंधित आपराधिक सुलहनिय वाद व सिविल वाद की सुनवाई की गयी तो वही बेंच संख्या पांच में एसीजेएम चतुर्थ सदन लाल प्रियदर्शी व प्रगति श्रीवास्तव न्यायिक सदस्य व रिटेनर के रूप में थे. जहां एसीजेएम चार, एसीजेएम तीन के न्यायालय से संबंधित मामले व बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनाइटेड बैंक से संबंधित मामले की सुनवाई की गयी. बेंच संख्या छह में न्यायिक सदस्य एसडीजेएम सदर, रिटेनर अधिवक्ता राजवर्धन सिंह मौजूद थे.
जहां एसडीजेएम सदर के न्यायलाय से संबंधित मामले व विधुत से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. बेंच संख्या सात में न्यायिक सदस्य के रूप में एसडीजेएम पुपरी व रिटेनर प्रेमा कुमारी, जहां एसडीजेएम पुपरी व सीजेएम के न्यायालय से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई तो वही बेंच संख्या आठ में न्यायिक सदस्य गुरुदत्त शिरोमणि व रिटेनर अधिवक्ता मनोज कुमार, बेंच संख्या नौ में न्यायिक सदस्य प्रधान न्यायाधीश किशोर न्यायालय के सुशील कुमार व रिटेनर अधिवक्ता रानी कुमारी मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन