डुमरा के पूर्व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण का सरेंडर

सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : डुमरा थाना हाजत में हत्या व लूट मामले में गिरफ्तार दो युवक की पिटाई से मौत के मामले में आरोपित पूर्व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर स्थानीय कोर्ट में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएल प्रियदर्शी के समक्ष सरेंडर कर दिया. श्री सिंह दिन के लगभग दो बजे अपने अधिवक्ता […]
सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : डुमरा थाना हाजत में हत्या व लूट मामले में गिरफ्तार दो युवक की पिटाई से मौत के मामले में आरोपित पूर्व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर स्थानीय कोर्ट में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएल प्रियदर्शी के समक्ष सरेंडर कर दिया. श्री सिंह दिन के लगभग दो बजे अपने अधिवक्ता राम हृदय के साथ प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पास पहुंचे और डुमरा थाना में दर्ज कांड के आलोक में खुद को हाजिर किया.
प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर पूर्व थानाध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया. छह मार्च 2019 को हत्या के मामले में डुमरा थाने की पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव निवासी मो तस्लीम (35) पिता मो मनौवर अली एवं मो गुफरान (30) पिता मो मैनुल को गिरफ्तार कर लायी थी.
जिसमें कथित तौर पर थाना हाजत में पूछताछ के दौरान पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी. हालांकि डुमरा थाने की पुलिस दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल ले जाने की बात कर रही थी, जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया था. इस मामले में मृतक मो तस्लीम के पिता मो मनौवर अली के बयान के आधार पर डुमरा थाने में भादवि की धारा 302/34 (एकमत होकर हत्या करने) प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह के अलावा आठ पुलिसकर्मियों को आरोपित किया था. इस मामले में तत्कालीन आइजी नैयर हसनैन खां ने थानाध्यक्ष समेत सभी आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया था. तिरहुत रेंज के तत्कालीन आइजी रवींद्र कुमार ने मामले की जांच भी की थी. जांच के बाद दारोगा परशुराम प्रसाद गुप्ता को दोष मुक्त कर दिया गया. वहीं दारोगा सोनी कुमारी व अरुण कुमार अभी फरार चल रहे हैं. आइजी ने मामले में सिपाही रवि राज, अमित कुमार, मुन्ना कुमार एवं पंकज कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




