करंट से अधेड़ की मौत, शोक

सोनबरसा : दलकावा में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक रामनारायण पंडित (50) स्व रजन पंडित का पुत्र था. सूचना पर दारोगा मो एकराम खां ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक लोहा का छड़ लेकर खेत से होकर घर आ रहा […]
सोनबरसा : दलकावा में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक रामनारायण पंडित (50) स्व रजन पंडित का पुत्र था. सूचना पर दारोगा मो एकराम खां ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक लोहा का छड़ लेकर खेत से होकर घर आ रहा था. सड़क पर करंट प्रवाहित विद्युत तार से छड़ का संपर्क हो गया.
करंट से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा. आसपास के लोग इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. उसकी पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्री है. पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया प्रतिनिधि राकेश रंजन ने मृतक की पत्नी को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










