नानपुर में हथियार के बल पर सीएसपी में 1.62 लाख की लूट
Updated at : 07 Jul 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

नानपुर (सीतामढ़ी) : ब्लाॅक चौक स्थित पीएनबी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार को दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन बदमाश पिस्तौल के बल पर 1.62 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद व पुअनि अरविंद कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर […]
विज्ञापन
नानपुर (सीतामढ़ी) : ब्लाॅक चौक स्थित पीएनबी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार को दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन बदमाश पिस्तौल के बल पर 1.62 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद व पुअनि अरविंद कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां जानकारी मिलने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा करने पर सफलता नहीं मिली. आसपास के थानों को सूचित कर वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना को लेकर सीएसपी संचालक अनिल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है. अनिल ने पुलिस को बताया कि वह सीएसपी के काम से पुपरी गया था. उसका स्टॉफश्रीराम केंद्र पर काम कर रहा था. उसी दौरान सुबह तकरीबन 11.30 बजे एक ऑल्टो कार पर सवार आधा दर्जन बदमाश उतर कर केंद्र के अंदर घुसने के बाद पिस्तौल के बल पर 1.62 लाख रुपये व दो लैपटॉप लूट कर फरार हो गये. बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच में थी. घटना के वक्त संचालक अनिल कुमार केंद्र के काम से पुपरी गये थे. स्टॉफ से उन्हें लूट की जानकारी मिली. गौरतलब है कि थाना से 60 मीटर की दूरी पर नानपुर थाना है.
बोले अधिकारी
संचालक अनिल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच के बाद प्रथम दृष्टया कहा जा सकता है कि बाहर के बदमाश थे. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं. जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
संजय कुमार पांडेय, डीएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




