बथनाहा में चावल व्यवसायी से 10 लाख रुपये की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बथनाहा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-77 पर कमलदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक पर सवार अपराधियों ने बाइक से सीतामढ़ी से सोनबरसा जा रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलड़ी गांव निवासी व चावल व्यवसायी सोनेलाल महतो के पुत्र शिव कुमार से पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिया. घटना […]
विज्ञापन
बथनाहा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-77 पर कमलदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक पर सवार अपराधियों ने बाइक से सीतामढ़ी से सोनबरसा जा रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलड़ी गांव निवासी व चावल व्यवसायी सोनेलाल महतो के पुत्र शिव कुमार से पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिया.
घटना के बाद अपराधियों ने हड़बड़ाहट में अपनी एक बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गये, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया.
जानकारी के अनुसार, चावल व्यवसायी शिव कुमार अपने चाचा शुभलाल महतो के साथ बाइक से रुपया लेकर कमलदह के रास्ते घर लौट रहे थे. अपराधी व्यापारी का पीछा कर रहे थे. एमबीटीटी कॉलेज व कमलदह रैन जाने वाली सड़क के बीच अपराधियोंने ओवरटेक कर व्यापारी की बाइक को टक्कर मार दी.
बाइक जैसे ही गिरी, अपराधियों ने पिस्टल के बल पर व्यवसायी के हाथ से रुपयों से भरी थैली व बाइक की चाबी छीन कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










