पांच घरों से हजारों रुपये की संपत्ति चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बथनाहा : प्रखंड के सहियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरहिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव के पांच घरों से करीब 25 हजार नकदी समेत घर में रखे जेवर, कपड़े, मोबाइल व अन्य कीमती सामग्रियों समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित परिवारों को चोरी की भनक […]
विज्ञापन
बथनाहा : प्रखंड के सहियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरहिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव के पांच घरों से करीब 25 हजार नकदी समेत घर में रखे जेवर, कपड़े, मोबाइल व अन्य कीमती सामग्रियों समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली.
पीड़ित परिवारों को चोरी की भनक तक नहीं लगी. सभी पीड़ित परिवार जब शुक्रवार की सुबह नींद से जागे तो घर की स्थिति देखकर अवाक रह गये. घर के काफी सामानों की चोरी की जा चुकी थी. सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा था. घरों के ताले टूटे हुए थे. पीड़ित परिवारों द्वारा चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.
इस संबंध में पीड़ित परिवारों की लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिन लोगों के घरों में चोरी की घटना हुई, उनमें प्रवेशबोधि मिश्र, महेंद्र मिश्र, रामप्रवेश मिश्र, शंकर बैठा एवं सतीश बैठा का नाम शामिल है.
पीड़ितों द्वारा पुलिस को बताया गया कि चोर प्रवेशबोधि मिश्र के घर के छत के जरिये घरों में प्रवेश कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










