सहरसा से भेजे गये चार शातिर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिला बदर का मामला दो-दो अपराधी बेला व बथनाहा थाना में प्रतिदिन दर्ज करायेंगे उपस्थिति सीतामढ़ी :लोक सभा चुनाव को भयमुक्त व ���ांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रशासन के स्तर अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने गत दिन सीसीए […]
विज्ञापन
जिला बदर का मामला
दो-दो अपराधी बेला व बथनाहा थाना में प्रतिदिन दर्ज करायेंगे उपस्थिति
सीतामढ़ी :लोक सभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रशासन के स्तर अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने गत दिन सीसीए के तहत जिले के चार अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी. इस बीच, सहरसा डीएम ने वहां के चार शातिर अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है.
चारों अपराधियों को सीतामढ़ी जिला में भेजा गया है. डीएम ने दो-दो अपराधियों को बथनाहा व बेला थाना में चुनाव की समाप्ति तक प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया है.
आदेश में खास बात यह है कि उक्त अपराधियों को प्रतिदिन थाना में सुबह नौ से 11 बजे एवं शाम में पांच से आठ बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करानी है.
किसी पर चार तो किसी पर 13 मुकदमे: पराधी जयजयराम पासवान पर महिषी थाना में चार प्राथमिकी दर्ज है. इसी तरह कमकम यादव पर तीन प्राथमिकी दर्ज है. फूलों यादव पर 13 मामले, तो अजय सिंह पर हत्या समेत अन्य मामलों के पांच प्राथमिकी दर्ज है. जयजयराम व कमकम को बथनाहा थाना में, तो फूलों व अजय को बेला थाना में हाजिरी लगानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










