नल-जल योजना के मैकेनिक की गोली मार कर हत्या, पांच अपराधियों ने घेर कर दिया घटना को अंजाम

सीतामढ़ी : जिले बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड स्थित सुरेंद्र चौक पर शनिवार को दिन में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घेर कर एक मैकेनिक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृत मैकेनिक की पहचान आजाद चौक वार्ड नंबर-6 निवासी मो लालबाबू के 32 वर्षीय पुत्र मो नेयाब के रूप में […]
सीतामढ़ी : जिले बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रोड स्थित सुरेंद्र चौक पर शनिवार को दिन में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घेर कर एक मैकेनिक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृत मैकेनिक की पहचान आजाद चौक वार्ड नंबर-6 निवासी मो लालबाबू के 32 वर्षीय पुत्र मो नेयाब के रूप में की गयी है. अपराधियों ने नेयाब के सीने और पैर में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार, मो नेयाब नल-जल योजना से बन रही पानी की टंकी में काम करने के लिए बाइक से रमनगरा जा रहा था. इसी बीच, सुरेंद्र चौक के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उसका पीछा कर घेर लिया. दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान अपराधियों ने तीन फायरिंग की, जिसमें एक गोली नेयाब के बाइक, पैर और उसके सीने में लगी. गोली मारने के बाद अपराधी वहां से सोनबरसा की ओर भाग गये.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बथनाहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही थी. इसी बीच, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस जीप से शव को उतार कर आजाद चौक पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पहुंचे बथनाहा के एसडीपीओ और मेहसौल पुलिस लोगों को समझाने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










