होली में शराब लेकर घर लौटने वालों की खैर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 1:17 AM
डीजे पर रहेगी पूर्ण पाबंदी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर पांच जगहों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के साथ पुलिस रहेगी तैनात बथनाहा : रंगों का त्योहार होली को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के […]
डीजे पर रहेगी पूर्ण पाबंदी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
पांच जगहों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के साथ पुलिस रहेगी तैनात
बथनाहा : रंगों का त्योहार होली को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पंचायत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी शामिल हुए. दोनों समुदाय के लोगों के साथ होली को शांति व सद्भाव पूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पंचायत जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी कि वे असामाजिक तत्वों पर नजर रखें व किसी प्रकार की शंका हो तो पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जा सके. यह भी आगाह किया गया कि होली के दौरान दूसरे प्रदेश रहने वाले लोग घर आते हैं.
ऐसे लोगों पर भी विशेष नजर रखने की जरूरत है कि कहीं बाहर से शराब लाकर गांव में न पड़ोसे. बाद में थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोरलेन चौराहा, भगवानपुर मोड़, मझौलिया, हरिबेला व किशनपुर गांव के समीप ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के साथ पुलिस को तैनात करने का निर्णय लिया गया, ताकि शराब पीने व कारोबार चलाने वालों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई की जा सके. अंत में दोनों समुदाय के लोगों ने रंगों के त्योहार होली को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.
बैठक में उप-प्रमुख विनोद बिहारी प्रसाद, मुखिया टेकनारायण यादव, मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार, वीरेंद्र महतो, पैक्स अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, जयचंद्र सिंह, पंसस अमित रंजन उर्फ सोनू सिंह, जयनारायण सिंह व मो फिरोज समेत दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










