ePaper

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली पॉप गायिका शिवानी की मौत, पति घायल

Updated at : 29 Jan 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली पॉप गायिका शिवानी की मौत, पति घायल

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मृत्यु हो गयी. जबकि, उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मंगलवार को यह […]

विज्ञापन

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मृत्यु हो गयी. जबकि, उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कलाकार पति-पत्नी सोमवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे, तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट यह हादसा हुआ. उनकी कार (डीएल 3सी 4461) किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गयी.

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं. वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में बड़ी पहचान बना चुकी थीं. सोमवार को आगरा में उनका एक शो था. इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं. गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे. मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी. इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गये. पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए. निखिल को भी उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन