24 घंटे लगे ब्रेकडाउन को दुरुस्त करने में

Published at :16 May 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे लगे ब्रेकडाउन को दुरुस्त करने में

शातिर संतोष झा का शार्प शूटर ऋषि झा गिरफ्तार सीतामढ़ी : नगर थाना के पैंथर मोबाइल ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी संतोष झा के शार्प शूटर ऋषि झा व उसके शागिर्द आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो चाइनीज पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किये हैं. पूछताछ में ऋषि […]

विज्ञापन

शातिर संतोष झा का शार्प शूटर ऋषि झा गिरफ्तार

सीतामढ़ी : नगर थाना के पैंथर मोबाइल ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी संतोष झा के शार्प शूटर ऋषि झा व उसके शागिर्द आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो चाइनीज पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किये हैं. पूछताछ में ऋषि ने बताया कि रंगदारी के लिए आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार जमा किया जा रहा था. ऋषि मूल रूप से बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव निवासी व आशीष मेहसौल ओपी के डुमरा-सीतामढ़ी
शातिर संतोष झा
रोड में डाॅ टीएन सिंह के बगल का निवासी है.
कचोर के मुखिया के घर पर छापेमारी
घटना के दिन सुबह एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक राजकपूर पांडे, पैंथर मोबाइल के जवान नीतीश कुमार सिंह, निराला व अभिजित कुमार शहर के रिंग बांध स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर सवार ऋषि व आशीष वहां पहुंचे. तलाशी लेने पर उनके पास से 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. दोनों को हिरासत में लेकर पैंथर मोबाइल टीम नगर थाना पहुंचे. वहां नगर थानाध्यक्ष से सूचना मिलने पर एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज नगर थाना पहुंचे. वहां पूछताछ करने के बाद औद्योगिक केंद्र स्थित ऋषि के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दो चाइनीज पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस बरामद किया.
ऋषि ने पुलिस को बताया कि उसने सोनबरसा प्रखंड के कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्र से हथियार खरीदा है. इसके बाद एएसपी अभियान के नेतृत्व में सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर, मेहसौल ओपी प्रभारी अमान असरफ व नगर थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बल के साथ कमला गार्डन मुहल्ला स्थित मुन्ना मिश्रा के घर पर छापेमारी की. मुन्ना की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी के सामने महिला पुलिस के साथ एक घंटे तक सर्च अभियान के बाद एएसपी ने कुछ भी बरामद नहीं होने की बात बतायी. पुलिस ने रीगा के बुलाकीपुर गांव निवासी सरोज राय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें, तो ऋषि ने पुलिस को बताया कि मुन्ना मिश्रा ने सरोज राय को हथियार देने का निर्देश दिया था.
कोट
शातिर अपराधी ऋषि झा व आशीष को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस विशेष अभियान चला कर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. जांच में सामने आया है कि रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी.
विकास बर्मन, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन