सब्जी लदे ट्रक में छुपायी 14 लाख की शराब जब्त, कार्रवाई

Published at :08 May 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी लदे ट्रक में छुपायी 14 लाख की शराब जब्त, कार्रवाई

सोनबरसा (सीतामढ़ी) : स्थानीय पुलिस ने मधेसरा पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित एक बंसवाड़ी से रविवार की रात व्यापक पैमाने पर शराब बरामद किया है.पुलिस ने हरियाना निर्मित 194 कार्टन शराब जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत 14 लाख से अधिक आंकी जा रही है. जो बिहार में आने के बाद दोगुनी कीमत पर […]

विज्ञापन
सोनबरसा (सीतामढ़ी) : स्थानीय पुलिस ने मधेसरा पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित एक बंसवाड़ी से रविवार की रात व्यापक पैमाने पर शराब बरामद किया है.पुलिस ने हरियाना निर्मित 194 कार्टन शराब जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत 14 लाख से अधिक आंकी जा रही है. जो बिहार में आने के बाद दोगुनी कीमत पर बिक कर 28 लाख रुपया हो जाती है.
विदेशी शराब को ट्रक में सब्जियों के बीच में छिपाकर लाया गया था. हालांकि कारोबारी व चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली. दोनों फरार है. जिनकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है. शराब की इतने बड़ी खेप को बरामद करने के बाद पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों की पहचान में जुट गयी है.
नये-नये हथकंडे को देख पुलिस अवाक
थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंसवारी में ट्रक से लदे सब्जियों के बीच में शराब को छुपा कर रखा गया है. पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार भगत, मनोरंजन कुमार, हिरा कांत ईश्वर, रामजी शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अरविंद कुमार व सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी करने पर हरियाना नंबर ट्रक एचआर45बी/4924 पर 194 कार्टन को जब्त किया गया. जिसमें 5052 विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया, जो 1725.84 लीटर शराब है. पुलिस की आंख में धुल झोंक कर शराब का कारोबार करने के नये-नये हथकंडे को जान जिला पुलिस भी अवाक है.
शराब के नशे में हंगामा करते तीन गिरफ्तार
सीतामढ़ी. सरकार द्वारा सख्त कानून लाने के बाद भी शहर में शराब पीकर हंगामा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की शाम नगर पुलिस की गश्ती दल ने शहर के जानकी स्थान के समीप स्थित वैदेही पोखर के समीप से शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया. नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों की आवश्यक जांच करायी गयी, जिसमें से तीन आरोपितों में अल्कोहल का मात्रा पाए जाने के बाद आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों क्रमश: शहर के एक्सचेंज रोड निवासी कुशल कुमार, जानकी स्थान, वार्ड-1 निवासी प्रेमचंद्र पटेल व पुनौरा निवासी अरुण कुमार (18 वर्ष) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि, दो अन्य को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद छोड़ दिया गया.
63 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त : सुप्पी. स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को ढेंग गांव में छापामारी कर दो स्थानों से 63 बोतल नेपाली सौंफी शराब जप्त किया है. हालांकि आरोपित फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण भास्कर ने बताया कि आरोपित सतीश सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह व हरनन सहनी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन