शहर में युवक को चाकू मार कर दस हजार लूटे

Published at :30 Nov 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में युवक को चाकू मार कर दस हजार लूटे

सीतामढ़ी : शहर के मुख्य पथ स्थित दीपक स्टोर्स गली के पास बुधवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर 10 हजार रुपये व बैग छीन लिए. घायल राजा राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वह डुमरा थाना के गोपनाथपुर गांव निवासी फेकू राय का पुत्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के मुख्य पथ स्थित दीपक स्टोर्स गली के पास बुधवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर 10 हजार रुपये व बैग छीन लिए.

घायल राजा राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वह डुमरा थाना के गोपनाथपुर गांव निवासी फेकू राय का पुत्र है. घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि वह लुधियाना से मजदूरी कर सुबह करीब चार बजे सीतामढ़ी स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था.
गोशाला चौक स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने के क्रम में दीपक स्टोर गली के पास तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू मारने के बाद पॉकेट से 10 हजार रुपया व बैग छीन कर भाग निकला. पिछले तीन दिन के भीतर मुख्य पथ पर लूट की यह दूसरी घटना है. इससे पूर्व अपराधियों ने चंद्रिका स्टोर गली के पास शिक्षक मनीष कुमार की पिटाई कर रुपये लूटे थे. नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन