सर्लाही में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

Published at :29 Nov 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सर्लाही में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

बैरगनिया : नेपाल के सर्लाही जिले की पुलिस ने बम बनाने में प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सर्लाही जिले के बागमती नगरपालिका वार्ड नंबर-नौ निवासी 53 वर्षीय मान बहादुर बाइवा के रूप में की गयी है. उसके पास से झोले में रखे डेटोनेटर, […]

विज्ञापन

बैरगनिया : नेपाल के सर्लाही जिले की पुलिस ने बम बनाने में प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सर्लाही जिले के बागमती नगरपालिका वार्ड नंबर-नौ निवासी 53 वर्षीय मान बहादुर बाइवा के रूप में की गयी है. उसके पास से झोले में रखे डेटोनेटर, नौ वोल्ट का बैट्री, वायर कटर, फ्यूज वायर व मल्टी मीटर बरामद किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर मलंगवा व हरिहरपुर पुलिस की संयुक्त टीम मान बहादुर के घर पर छापेमारी करने गयी थी.

पुलिस को देखते ही गिरफ्तार मान बहादुर व उसका एक अन्य साथी अपना बैग फेककर भागने लगा जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. हालांकि उसका साथी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार मान बहादुर ने पूछताछ में शनिवार को सर्लाही जिले के मंत्री शंभु लाल श्रेष्ठ के लालबंदी स्थित आवास पर हुए बम विस्फोट में संलिप्तता स्वीकार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन