धूमधाम से मना राणी सती विवाहोत्सव

Published at :29 Nov 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मना राणी सती विवाहोत्सव

मीठे भजनों से आनंदित होते रहे महिला व पुरुष श्रद्धालु फूलमालाओं से सजाया गया था राणी सती मंदिर परिसर सुहागिनों ने दादी से की पति की लंबी उम्र की कामना सीतामढ़ी : नगर के कोट बाजार स्थित राणी सती दादी मंदिर में सोमवार की देर शाम श्रद्धा पूर्वक दादी का विवाहोत्सव समारोह मनाया गया. अवसर […]

विज्ञापन

मीठे भजनों से आनंदित होते रहे महिला व पुरुष श्रद्धालु

फूलमालाओं से सजाया गया था राणी सती मंदिर परिसर
सुहागिनों ने दादी से की पति की लंबी उम्र की कामना
सीतामढ़ी : नगर के कोट बाजार स्थित राणी सती दादी मंदिर में सोमवार की देर शाम श्रद्धा पूर्वक दादी का विवाहोत्सव समारोह मनाया गया. अवसर पर मंदिर परिसर समेत दादी के गर्भगृह को रंग-बिरंगी कृतिम रोशनियों एवं विभिन्न प्रकार के फूल-मालाओं से सजाया गया था.
विवाहोत्सव का शुभारंभ पाठ के साथ हुआ. वहीं, मनीषा अग्रवाल, निधि जालान, जूली शर्राफ, संतोष बजाज, श्वेता सिकारिया, मोनिका मिश्रा, पुष्पा देवड़ा, सुधा परशुरामपुरिया, अलका नेमानी,
रजनी हिसारिया, व प्रगति बाजोरिया समेत दर्जनों सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए दादी राणी सती से कामना की. विवाहोत्सव को आधुनिक तरीके से मनाते हुए मिठाइयों व चौकलेटों का वितरण किया गया. सुंदर व मीठे भजनों के साथ दादी को प्रसन्न करने की कोशिश की गयी. भक्ति भजनों से संपूर्ण मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुंदरका ने बताया कि मां नारायणी जो बाद में राणी सती के नाम से प्रसिद्ध हुई, उनका जन्म वैश्य जाति के अग्रवाल वंश में हरियाणा के सेठ गुरसामल गोयल व गंगा देवी की पुत्री के रूप में कार्तिक शुक्ल नवमी को महस नगर के ढ़ोकवा गांव में हुआ था. राणी सती बचपन से ही तेज व बहादुर थी. राणी सती धार्मिक शस्त्र शिक्षा, घुड़सवारी आदि में पारंगत होकर हरियाणा के साथ पूरे उत्तर भारत में चरचा का केंद्र रही. राणी सती का विवाह हिसार राज्य के सेठ जालीराम के पुत्र तनधन दास के साथ मंगसीर शुक्ल नवमी को विक्रम संवत 1352 ई को हुआ. दादी की पूजा-अर्चना के बाद अंत में महाप्रसाद का आयोजन किया गया. महोत्सव को सफल बनाने में अरविंद जालान, अनिल चमड़िया, राजू जालान व विजय पोद्दार समेत अन्य ने सराहनीय योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन