शिक्षक से चाकू दिखा मोबाइल व रुपये लूटे

Published at :28 Nov 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक से चाकू दिखा मोबाइल व रुपये लूटे

नगर के मुख्य पथ की घटना देर रात तीन अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम डोमवा घरारी कपरौल के रहनेवाले हैं शिक्षक मनीष कुमार सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर रात नगर के मुख्य पथ में चाकू का भय दिखाकर शिक्षक से दो मोबाइल व 600 रुपये लूट लिए. घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन

नगर के मुख्य पथ की घटना

देर रात तीन अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
डोमवा घरारी कपरौल के रहनेवाले हैं शिक्षक मनीष कुमार
सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर रात नगर के मुख्य पथ में चाकू का भय दिखाकर शिक्षक से दो मोबाइल व 600 रुपये लूट लिए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी चाकू लहराते हुए चंद्रिका स्टोर्स गली होकर भाग निकले.
घटना से कुछ मिनट पूर्व हीं नगर थाने का गश्ती दल उक्त रोड से गुजरा था. पीड़ित मनीष कुमार नगर के डोमवा घरारी कपरौल रोड निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र है. उसके भाई की नगर में मोबाइल की दुकान है. घटना के संबंध में मनीष ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है. बताया है कि वह मुजफ्फरपुर से घर लौट रहा था. मेहसौल चौक पर रात्रि करीब 2.30 बजे बस से उतर कर वह पैदल हीं घर की तरफ जा रहा था. दीपक स्टोर्स गली से तीन लड़के जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच था,
चंद्रिका स्टोर्स तक पीछा करने के बाद उसे खींच कर गली में ले गया. वहां चाकू का भय दिखाकर उसके पास से दो मोबाइल एवं पर्स में रखे 600 रुपये छीनकर भाग गया. विरोध करने पर अपराधियों ने शिक्षक से मारपीट भी की.
नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पीड़ित द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर अपराधियों को दबोचने की कार्रवाई की जा रही है. बताते चले कि पूर्व में भी अपराधियों ने मुख्य पथ पर राहगीरों से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन