उत्सव के रूप में मनायी जाती है विवाह पंचमी

Published at :23 Nov 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
उत्सव के रूप में मनायी जाती है विवाह पंचमी

सीतामढ़ी : मार्गशीष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि. इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है. शास्त्रों में इस दिन का बड़ा महत्व है. वजह इसी दिन भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह हुआ था. भारत के साथ ही नेपाल में भी विवाह पंचमी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. माता […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मार्गशीष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि. इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है. शास्त्रों में इस दिन का बड़ा महत्व है. वजह इसी दिन भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह हुआ था. भारत के साथ ही नेपाल में भी विवाह पंचमी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में व राजा जनक की नगरी व माता सीता का मायका जनकपुर में होने के चलते इन दोनों ही जगहों पर विवाह पंचमी पूरी भव्यता के साथ मनायी जाती है.

इस पवित्र विवाह का स्मरण करते हुए इस दिन शहर में हजारों दीप जलाये जाते हैं और बड़े पैमाने पर विवाह झांकियां निकाली जाती हैं. हर वर्ष की भांति इस बार भी विवाह पंचमी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को जानकी स्थान मंदिर से शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन