पास नहीं देने पर टेंपो चालक को चाकू मार कर किया जख्मी

Published at :19 Nov 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पास नहीं देने पर टेंपो चालक को चाकू मार कर किया जख्मी

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौक के समप पास नहीं देने पर कुछ लोगों ने एक टेंपो चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. जयमंगल राय नामक टेंपो चालक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है, जिसमें रुन्नीसैदपुर के सिरखिरिया गांव निवासी व वर्तमान […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौक के समप पास नहीं देने पर कुछ लोगों ने एक टेंपो चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. जयमंगल राय नामक टेंपो चालक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है, जिसमें रुन्नीसैदपुर के सिरखिरिया गांव निवासी व वर्तमान में विश्वनाथपुर निवासी सुनील कुमार, माधव कुमार व गोविंद कुमा को आरोपित किया गया है.

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज: सीतामढी. थाना क्षेत्र के सिरसी ब्रह्मौल निवासी राहुल कुमार सिंह के आवेदन पर नानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है. कहा है कि 16 नवंबर की रात सिरसी पंचायत के मुखिया के दरवाजे पर खड़ी कर घर में सोने चले गये. आधी राज में लगा कोई व्यक्ति उनकी गाड़ी स्टार्ट कर रहा है. जब तक बाहर निकले बाइक लेकर चोर फरार हो चुका था. लाल रंग के उनके बुलेट बाइक का चेचिस नंबर एमइ 3 यू 355 सीआइएचके 506712 है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन