प्रेम विवाह करने पर बेटी को जान से मारने का प्रयास

Published at :19 Nov 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने पर बेटी को जान से मारने का प्रयास

सीतामढ़ी : प्रेम विवाह करने पर एक पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल युवती सदर अस्पताल में भरती हैं. पुलिस को दिये बयान में विनीता कुमारी ने बताया है कि वह बथनाहा थाना अंतर्गत दोस्तपुर गांव निवासी मदन सिंह की पुत्री हैं. छह माह पहले उसने कन्हौली […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रेम विवाह करने पर एक पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल युवती सदर अस्पताल में भरती हैं. पुलिस को दिये बयान में विनीता कुमारी ने बताया है कि वह बथनाहा थाना अंतर्गत दोस्तपुर गांव निवासी मदन सिंह की पुत्री हैं.

छह माह पहले उसने कन्हौली थाना अंतर्गत इंदरवा गांव निवासी अखिलेश कुमार से शादी कर ली थी. उसकी शादी से घर वाले नाराज थे. शनिवार को उसके पिता अपने एक दोस्त के साथ बाइक से उसके ससुराल पहुंचे.
कहा कि उसके मां की तबीयत खराब हैं. वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दी. रास्ता में सिंगरहिया मोड़ के पास बाइक रोक कर उसके पिता ने दोस्त के साथ मिल कर रस्सी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया. उसे मरा हुआ समझ कर 20 फुट नीचे खाई में फेंक दिया. अज्ञात व्यक्ति की सूचना मिलने पर ससुराल वालों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन