थानाध्यक्ष को सीजेएम ने किया सदेह तलब

डुमरा कोर्ट : कोर्ट के आदेश दर आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुये सीजेएम रामबिहारी ने नगर थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया है. मालूम हो कि वर्ष 2015 में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष […]
डुमरा कोर्ट : कोर्ट के आदेश दर आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुये सीजेएम रामबिहारी ने नगर थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया है. मालूम हो कि वर्ष 2015 में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने दिनांक 10 अक्तूबर 2015 को सीजेएम कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया था. इसके आलोक में कोर्ट ने वर्ष 2015 में ही नगर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने का आदेश दिया था. बावजूद इसके नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










