जानलेवा हमले के आरोपित पिता की मौत

Published at :14 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपित पिता की मौत

परसौनी : थाना क्षेत्र के देमा गांव में बिंदेश्वर साह नामक एक 60 वर्षीय वृद्ध की संदेहास्पद मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है. बिंदेश्वर साह की मौत पर सवाल उठ रहे है. जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का […]

विज्ञापन

परसौनी : थाना क्षेत्र के देमा गांव में बिंदेश्वर साह नामक एक 60 वर्षीय वृद्ध की संदेहास्पद मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है.

बिंदेश्वर साह की मौत पर सवाल उठ रहे है. जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. कुछ लोग सदमे के चलते वृद्ध की मौत की बात कह रहे है, वहीं वृद्ध द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने की भी चर्चा है. वजह मृतक अपने पुत्र पर कातिलाना हमले का आरोपी था. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. जबकि वह फरार चल रहा था. इसी बीच सोमवार को पुलिस ने उसके घर से शव बरामद किया है.
बताते चले की बिंदेश्वर साह को पांच पुत्र है. 11 नवंबर को घर में हुए आपसी विवाद के बाद बिंदेश्वर साह ने अपने तीसरे पुत्र उमेश कुमार साह (25 वर्ष) को चाकू गोद गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर परिजनों ने उसे सीतामढ़ी शहर स्थित डॉ वरुण कुमार के क्लिनिक में भर्ती कराया था. जहां गंभीर स्थिति में उसकी चिकित्सा जारी है.
इधर, जख्मी ने इलाज के दौरान पुलिस को दिये गये बयान में पिता को आरोपित किया था. इसके आलोक में परसौनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रहीं थी. इसी बीच उसकी मौत हो गयी है. इधर, मृतक के छोटे पुत्र सुशील कुमार ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि बेटे को चाकू मार जख्मी कर देने की घटना के बाद उसका पिता व्यथित था. इसी क्रम में उसकी सदमे से मौत हो गयी है.
देमा गांव का मामला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आपसी विवाद में 11 नवंबर को पिता ने चाकू मार कर पुत्र पर
किया था कातिलाना हमला
— गंभीर स्थिति में जख्मी पुत्र का सीतामढ़ी शहर के निजी क्लिनिक में इलाज जारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन