शराबबंदी के बाद नशा का विकल्प बना कफ सीरप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

नशे के लिए कफ सीरप का प्रयोग कर रहे नशेड़ी सीतामढ़ी : शराबबंदी के बाद एक ओर जहां पुलिस, एसएसबी व उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर कारोबारी व पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर रहीं है, वहीं दूसरी ओर इलाके में शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन कराने में लगी है. पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी […]
विज्ञापन
नशे के लिए कफ सीरप का प्रयोग कर रहे नशेड़ी
सीतामढ़ी : शराबबंदी के बाद एक ओर जहां पुलिस, एसएसबी व उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर कारोबारी व पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर रहीं है, वहीं दूसरी ओर इलाके में शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन कराने में लगी है. पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी की सख्ती के बाद अब नशेड़ी शराब का विकल्प तलाश रहे है. इस क्रम में कफ सीरप शराबियों की पहली पसंद बन गया है. हाल के दिनों में नशेड़ियों में नशा के लिए कफ सीरप के उपयोग का क्रेज बढ़ा है.
लिहाजा नशेड़ियों द्वारा जम कर कफ सीरप का उपयोग किया जा रहा है. यही वजह है कि कफ सीरप की इलाके में जम कर तस्करी हो रहीं है. खास कर नेपाल से तस्करी कर कफ सीरप को भारतीय इलाकों में लाया जा रहा है. नशीली केमिकल वाली कुछ कफ सीरप पर भारत में प्रतिबंध है, जबकी नेपाल में पुराने फॉर्मूला पर ही कफ सीरप बन रहीं है. जिनमें नशे की मात्रा अधिक होती है. दूसरी ओर नेपाल में कर में रियायत के चलते कफ सीरप की कीमतें भी कम है. यहीं वजह है कि नेपाल से कफ सीरप की तस्करी हो रही है. इनमें बेनाड्रिल नामक कफ सीरप लोगों की पहली पसंद बन गया है. पिछले दो दिनों में एसएसबी ने परिहार व सुरसंड बॉर्डर के पास छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कफ सीरप जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










