यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत दो दर्जन जख्मी

Published at :11 Nov 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत  दो दर्जन जख्मी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाइवे के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम यात्रियों से भरी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस (बीआर06पी, 0524 ) पलटने से हुए हादसे में जहां बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये, वहीं बस की चपेट में आने से एक अज्ञात […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाइवे के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम यात्रियों से भरी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस (बीआर06पी, 0524 ) पलटने से हुए हादसे में जहां बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये, वहीं बस की चपेट में आने से एक अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गयी. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल भी हुए है. घायलों का इलाज डुमरा पीएचसी, सदर अस्पताल व निजी क्लिनिकों में जारी है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात की.

वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया. घायलों में डुमरा थाना क्षेत्र के भासर गांव निवासी प्रगास मुखिया के पुत्र शत्रुध्न मुखिया (30), शंभू मुखिया (30), मिरचईया निवासी कैलश मुखिया के पुत्र सोनू कुमार (14), चोरौत ओपी के चोरौत वार्ड सात निवासी बतहु दास के पुत्र शकील कुमार (18), सोनबरसा प्रखंड के राजवारा मुसहरनिया गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र विक्रम कुमार(12), चुल्हाई साह के पुत्र नरेश साह (30), लालबंदी निवासी शिवधारी दास के पुत्र राजीव दास (40), नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल निवासी खलील अंसारी के पुत्र आस मोहम्मद (38), भागलपुर जिले के कहलगांव थाने के कहलगांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र अनिल सिंह (35), श्यामा कुमारी, रीगा थाना के उसरहिया निवासी रामनाथ महतो की पुत्री सरिता कुमारी (21) व बथनाहा थाना के योगवाना निवासी छठ्ठू महतो
सीतामढ़ी में यात्रियों से…
की पत्नी लालबती देवी को इलाज के लिए डुमरा पीएचसी में भरती कराया गया. वहीं अन्य घायलों का इलाज आसपास के निजी क्लिनिकों में जारी है. इनमें से गंभीर रूप से जख्मी पांच लोगों को सदर अस्पताल में भरती किया गया है. घटना की बाबत जख्मी भासर निवासी शंभु मुखिया के फर्द बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें उक्त बस के चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाने के कारण हादसा होने की बात कहीं गयी है. बताया है कि साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद बस पलट गयी. बताते चले की उक्त बस यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर आ रहीं थी. इसी बीच बाजितपुर के पास पलट गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार बस का चक्का फटने से हादसा हुआ.
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर हाइवे के बाजितपुर के पास पलटी बस
मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर सीतामढ़ी आ रही बस पलटी
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल
घायलों का इलाज डुमरा पीएचसी व सदर अस्पताल में जारी
हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं
बस चालक के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन