विस्फोट की आवाज सुन घटनास्थल पर दौड़े लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास हाइवे पर धड़ाम की आवाज के साथ ही इलाका दहल गया. बम फटने की आवाज सुन कर लोग सड़क की ओर दौड़े, जहां बस को पलटा पाया. वहीं चीख पुकार की आवाज सुन कर लोगों को हादसे का पता चला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास हाइवे पर धड़ाम की आवाज के साथ ही इलाका दहल गया. बम फटने की आवाज सुन कर लोग सड़क की ओर दौड़े, जहां बस को पलटा पाया.
वहीं चीख पुकार की आवाज सुन कर लोगों को हादसे का पता चला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.
इसके बाद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए डुमरा पीएचसी पहुंचाया. इस हादसे में दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए. वहीं एक दर्जन लोग चोटिल हुए. घायलों में पांच को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे है. हालांकि देर शाम तक मृत साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










