साइबर क्राइम: साढ़े 11 लाख उड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कुरथैया का बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के कुरथैया गांव में एक किराना दुकानदार को 25 लाख रुपये व होंडा बाइक का सब्जबाग दिखा कर साइबर अपराधियों ने साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी कर ली. घटना के बाद कुरथैया निवासी किराना दुकानदार अरुण कुमार ने बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कुरथैया का
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के कुरथैया गांव में एक किराना दुकानदार को 25 लाख रुपये व होंडा बाइक का सब्जबाग दिखा कर साइबर अपराधियों ने साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी कर ली.
घटना के बाद कुरथैया निवासी किराना दुकानदार अरुण कुमार ने बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में अरूण ने बताया है कि वह किराना दुकान चलाता है. जबकि उसकी पत्नी जीविका में कार्यरत है. कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल पर फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को वोडाफोन मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताया. मोबाइल नंबर 9570028979 से किये गये कॉल में उसे लॉटरी में 25 लाख रुपये व हीरो होंडा बाइक मिलने की बात कही गयी. इसके लिए उसे 10,500 उस कंपनी द्वारा दिये गये बैंक खाते में डालना था. ताकि उसके कागजात का काम आगे बढ़ सके.
निर्देश के आलोक में उसने साढ़े दस हजार रुपये उक्त बैंक खाते में डाल दिये. इसके कुछ समय बाद फिर कॉल आया जिसमें 25 हजार रुपये डालने को कहा गया. 25 लाख के लोभ में अरूण ने फिर 25 हजार रुपये खाते में डाल दिया.
बताया गया कि 25 हजार रुपये उसे बाद में वापस मिल जायेंगे. इस तरह कइयों बार अरूण कुमार को फोन कर बदमाशों ने एसबीआइ, सेंट्रल बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के अलग-अलग खातों में पैसा जमा कराया गया. इस दौरान अरूण से कुल 11 लाख 43 हजार रुपये वसूल लिये गये. इसके बाद भी कुछ नहीं मिला. वहीं बदमाशों द्वारा और पैसे की मांग की जाने लगी, वहीं रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी दी. दर्ज प्राथमिकी में 9570028979 व 95 3475 8837 के धारक को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










