48 घंटे में लाभुकों के खाते में पहली किस्त उपलब्ध करायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा. पीएम आवास योजना को ले बैठक में बोले डीएम सीतामढ़ी : गरीबों को आशियाना बसाने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने सभी प्रखंडों का अलग-अलग तीन पालियों […]
विज्ञापन
समीक्षा. पीएम आवास योजना को ले बैठक में बोले डीएम
सीतामढ़ी : गरीबों को आशियाना बसाने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में डीएम ने सभी प्रखंडों का अलग-अलग तीन पालियों में समीक्षा की. उन्होंने पंचायतवार प्राथमिकता सूची की समीक्षा भी की. डीएम ने बताया किया कि योजना के तहत सूचीबद्ध किये गये लाभुकों की सूची जिले के वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा हैं. ताकि लाभुक अपने क्रम संख्या से अवगत हो सके.
डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि ऊपर के क्रम में किसी लाभुक को छोड़ दिया गया हैं, तो उसका कारण भी स्पष्ट करें. ताकि किसी तरह के संशय की स्थिति न रहे. इसके अलावा चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 48 घंटा के अंदर उपलब्ध करायें.
निचले पायदान वाले से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण: बैठक में डीएम ने प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि प्रखंडवार रैंकिंग करायी जायेगी. जिसमें सबसे निचले पायदान पर रहने वाले से स्पष्टीकरण पूछी जायेगी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी किया जायेगा. प्रत्येक गुरुवार को लक्ष्य की समीक्षा की जायेगी. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार, निदेशक रोहित कुमार के अलावा सभी बीडीओ, आवास सहायक, लेखा सहायक व कार्यपालक सहायक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










