बेलसंड में शौचालय निर्माण में ‍25.80 लाख की फर्जी निकासी

Published at :09 Nov 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
बेलसंड में शौचालय निर्माण में ‍25.80 लाख की फर्जी निकासी

बेलसंड : सूबे के पहले ओडीएफ अनुमंडल बेलसंड में शौचालय निर्माण मद की लाभुकों की कुल 25.80 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. इधर, नगर पंचायत बेलसंड के पूर्व मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की […]

विज्ञापन

बेलसंड : सूबे के पहले ओडीएफ अनुमंडल बेलसंड में शौचालय निर्माण मद की लाभुकों की कुल 25.80 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है.

इधर, नगर पंचायत बेलसंड के पूर्व मुख्य पार्षद नागेंद्र झा ने अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.

गौरतलब है कि बेलसंड को पिछले साल नवंबर में सूबे का पहला ओडीएफ अनुमंडल घोषित किया गया था. सीएम नीतीश कुमार ने बेलसंड पहुंच कर इसका विधिवत एलान किया था. सरकार द्वारा मलिन बस्ती समेकित आवास योजना के तहत वार्ड 11 में आवास निर्माण के साथ साथ शौचालय निर्माण के लिए 60 लाभुकों को 43-43 हजार की दर से राशि उपलब्ध करायी गयी.

यह राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित की गयी. वार्ड 11 के पार्षद पति गोपाल भगत व उसके पुत्र ने लाभुकों का खाता खुलवाया. वहीं पासबुक अपने पास रखा. कुछ समय बाद पार्षद के पति व पुत्र ने बैंक कर्मियों से मिल कर 60 लाभुकों के शौचालय निर्माण के 25 लाख 80 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिये.

इसका खुलासा तब हुआ जब नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा शौचालय निर्माण की जांच की गयी. जांच में पाया गया की शौचालय अधूरा है. पूछे जाने पर लोगों ने बताया की राशि का भुगतान नहीं हुआ है.

जबकि पंजी में राशि भुगतान का उल्लेख था. तब से अब तक बच्ची देवी, कौशल्या देवी, कांति देवी, मीणा देवी, खोभारी भगत, रामदुलारी देवी, सुमित्रा देवी, अजय पांडे, कला देवी व रानी देवी समेत 60 लाभुक भुगतान के लिए नगर पंचायत का चक्कर काट रहे है. उक्त लाभुकों ने बताया की उनके खाते में राशि कब आयी और कैसे निकासी हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं, क्योंकि उन लोगों का बैंक पासबुक पार्षद पति गोपाल भगत के पास था. इधर, पूरे मामले पर नगर पंचायत प्रशासन व वार्ड पार्षद ने चुप्पी साध ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन