नगर थाने के पास आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

बदमाशों का तीसरा साथी भागने में कामयाब सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने नगर थाना गेट के ठीक पास से आर्म्स के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों को दबोच लिया. हालांकि बदमाशों का तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल व नंबर बीआर 30 पी-2931 भी जब्त […]
विज्ञापन
बदमाशों का तीसरा साथी भागने में कामयाब
सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने नगर थाना गेट के ठीक पास से आर्म्स के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों को दबोच लिया. हालांकि बदमाशों का तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा.
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल व नंबर बीआर 30 पी-2931 भी जब्त किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पुनौरा ओपी के संजीवनगर निवासी बुधेश्वर महतो के पुत्र मोहन कुमार व गोशाला वार्ड 2 निवासी रणधीर मंडल के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयी है. जबकि फरार होने वाले बदमाश की पहचान पुनौरा ओपी के संजीव नगर निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है. नगर थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रहीं है.
वहीं बदमाशों के आर्म्स लेकर जाने के मकसद का पता लगाने में लगी है. प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया गया है कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. नगर थाने के अवर निरीक्षक अशोक कुमार गश्ती दल के साथ थाने से निकले थे कि शक के आधार पर दोनों को पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










