कचबचीपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

Published at :05 Nov 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
कचबचीपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी क्षेत्र के कचबचीपुर गांव में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी व प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक नवंबर की रात लड़की ने पहले जहर खाकर इहलीला समाप्त कर ली. वहीं अगले दिन सुबह करीब चार बजे लड़के ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. परिजन द्वारा साक्ष्य […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी क्षेत्र के कचबचीपुर गांव में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी व प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक नवंबर की रात लड़की ने पहले जहर खाकर इहलीला समाप्त कर ली. वहीं अगले दिन सुबह करीब चार बजे लड़के ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. परिजन द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आनन-फानन में दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. शनिवार को यह बात फैलते हीं पुनौरा ओपी प्रभारी राम रहन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की. ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रेमी युगल की आत्महत्या करने की बात सामने आयी है. वह संभावित बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन